Zealandia Continent: मिल गया दुनिया का आठवां महाद्वीप, लोकेशन सहित देखें इसका पूरा मैप

Zealandia Continent: भूवैज्ञानिकों की एक टीम ने दुनिया के आठवें महाद्वीप की खोज की है जो कभी प्राचीन गोंडवाना लैंड का भाग था. इस महाद्वीप को जीलैंडिया (Zealandia) नाम दिया गया है. हालांकि इसकी खोज कई वर्षो पहले भी की गयी थी लेकिन इस बार वैज्ञानिकों ने इसका नया मैप जारी किया है. 

यह महाद्वीप लगभग 94 फीसदी समुद्र ने नीचे है जबकि 6 फीसदी हिस्सा पानी एक बाहर है जो न्यूजीलैंड के आसपास के द्वीप है. एशिया, अफ्रीका, यूरोप, उत्तर और दक्षिण अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका के बाद इस नई खोज ने लोगों को एक बार रोमांचित कर दिया है.           

1642 में पहली बार हुई थी खोज:

वैज्ञानिकों ने धरती एक इस आठवें महाद्वीप के बारें इस बार कुछ नए तथ्य लेकर आये है. साथ ही उन्होंने इसका एक मैप भी जारी किया है. इस महाद्वीप की खोज सबसे पहले साल 1642 में डच नाविक एबेल तस्मान ने किया था. हालांकि वह इस महाद्वीप तक पहुंच नहीं पाए थे. यह महाद्वीप 18.9 लाख वर्ग किलोमीटर में फैला है.

    

गोंडवानालैंड से अलग हुआ था जीलैंडिया:

गोंडवाना को गोंडवानालैंड नाम से भी जाना जाता था, इस प्राचीन सुपर कॉन्टिनेंट में वर्तमान के दक्षिण अमेरिका , अफ्रीका, अरब , मेडागास्कर , भारत , ऑस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका शामिल थे. जीलैंडिया भी इसी सुपर कॉन्टिनेंट का भाग था. 

भूवैज्ञानिकों के अनुसार, जीलैंडिया करीब 10.5 करोड़ साल पहले गोंडवाना से अलग हुआ था. बता दें कि गोंडवाना की अवधारणा का विस्तार दक्षिण अफ़्रीकी भूविज्ञानी अलेक्जेंडर डू टिट ने अपनी पुस्तक अवर वांडरिंग कॉन्टिनेंट्स में किया था.  

See also  Love test with pictures: the pen you choose from among the four will solve the problem of love

Jagranjosh

आठवें महाद्वीप का मैप हुआ जारी:

भूवैज्ञानिकों और भूकंप वैज्ञानिकों की एक टीम ने कुछ दिन पहले टेक्टोनिक्स नामक पत्रिका में जीलैंडिया का एक मैप जारी किया था. भूवैज्ञानिकों ने इस नई खोज तक पहुंचने के लिए समुद्र तल से चट्टानों के नमूनों अध्ययन किया जिसके बाद उन्होंने इस महाद्वीप के स्वरूप और संरचना का अनुमान लगाया. 

Jagranjosh

कैसे की गयी खोज:

भूवैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन में समुद्र तल से एकत्रित किये गए चट्टानों के नमूनों का उपयोग किया. जिससे उन्हें इस महाद्वीप के संरचना और आकार का पता लगाने में मदद मिली. इसकी खोज में लगे भूवैज्ञानिकों ने पश्चिमी अंटार्कटिका में जियोलॉजिकल पैटर्न की स्टडी कर इस महाद्वीप के बारें में जानकारी दी है. 

साथ ही वैज्ञानिकों ने न्यूजीलैंड के पश्चिमी तट के पास कैंपबेल पठार के नजदीक सबडक्शन की संभावना जताई है. सबडक्शन वह प्रक्रिया है जब एक समुद्री प्लेट एक महाद्वीपीय प्लेट से टकराती है.      

इसे भी पढ़ें:

भारत ने एशियन गेम्स 2023 में अब तक कितने पदक जीते, यहां देखें मेडल लिस्ट

जानें ODI Cricket World Cup 2023 का Golden Ticket क्यों है इतना खास?

JP Morgan Bond Index में भारत की एंट्री, भारतीय बाजारों पर क्या होगा इसका प्रभाव जानें

      

Categories: Trends
Source: tiengtrunghaato.edu.vn

Rate this post

Leave a Comment