Asian Games 2023: एशियन गेम्स के इतिहास में भारत ने अब तक कितने स्वर्ण पदक जीते है?

चीन के हांगझू में 19वें एशियाई खेलों का आयोजन किया जा रहा है. इस बार भारत की नजरें अपने पिछले रिकॉर्ड को और बेहतर करने पर होगी. पिछले संस्करण में भारत ने कुल 70 पदक जीते थे. 

इस बार भारत की ओर से 655 एथलीट भाग ले रहे है. दरअसल इवेंट पिछले साल आयोजित किया जाना था लेकिन कोविड-19 के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था जिसका अब आयोजन किया जा रहा है. 

हरमनप्रीत और लवलीना भारत के ध्वजवाहक:  

19वें एशियाई खेलों का उद्घाटन 23 सितंबर को किया जायेगा, जिसमें पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन भारत के ध्वजवाहक होंगे. विश्व चैंपियन नीरज चोपड़ा, भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट और हॉकी टीमें, मुक्केबाज निखत ज़रीन और मीराबाई चानू जैसे एथलीट पदक में प्रबल दावेदार है.    

पिछले संस्करण में भारत 8वें स्थान पर था:

19वें एशियाई खेलों का पिछला आयोजन वर्ष 2018 में जकार्ता में किया गया था. इस इवेंट में भारत ने 16 स्वर्ण, 24 रजत और 30 कांस्य जीता था और पदक तालिका में आठवें स्थान पर था. वहीं चीन 132 स्वर्ण, 92 रजत और 65 कांस्य सहित 289 पदकों के साथ टॉप पर था. जापान 205 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर और दक्षिण कोरिया 177 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर था.  

See also  UP NEET Seat Allotment Result 2023 Announced for Stray Vacancy Round, Check PG Admission Guidelines PDF Here

एशियन गेम में भारत ने कितने पदक जीते है:

एशियाई खेलों के इतिहास में भारत ने अब तक 155 स्वर्ण पदक जीते हैं. भारत ने बैडमिंटन में अब तक कुल 10 पदक जीते हैं जिसमें एक रजत और 9 कांस्य पदक शामिल है. भारत का कोई भी शटलर अभी तक स्वर्ण पदक नहीं जीत पाया है. देश को अब भी शटलरों से गोल्ड का इंतजार है.   कुल मिलाकर, भारत ने एशियाई खेलों में अब तक 672 पदक जीते हैं, जिसमें 155 स्वर्ण, 201 रजत और 316 कांस्य शामिल हैं.    

भारत ने कब जीते कितने गोल्ड:

वर्षमेडल
195115
19545
19585
196210
19667
19706
19744
197811
198213
19865
19901
19944
19987
200211
200610
201014
201411
201816

एशियाई खेलों के बेस्ट परफ़ॉर्मर:

पीटी उषा: पीटी उषा भारत की ओर से अब तक की बेस्ट परफ़ॉर्मर रही है जिनके नाम कुल 11 पदक है. पीटी उषा ने चार स्वर्ण और सात रजत पदक जीते है.   

लिएंडर पेस: भारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस एशियाई खेलों में पांच स्वर्ण पदक जीते है जो किसी भी भारतीय द्वारा जीता गया सर्वाधिक स्वर्ण है. इसके अलावा उन्होंने तीन रजत पदक भी जीते है. एशियाई खेलों में पेस के पदकों की संख्या 8 है.      

जसपाल राणा: एशियाई खेलों में पदकों की संख्या के मामले में निशानेबाज जसपाल राणा पेस के बराबर है. उन्होंने जिन्होंने चार स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीते है.    

इसे भी पढ़ें:

चेन्नई का फूड डिलीवरी बॉय बना ‘स्पिन गुरु’, सीधे वर्ल्ड कप 2023 की टीम से जुड़ा

जानें ODI Cricket World Cup 2023 का Golden Ticket क्यों है इतना खास?

पद्म अवार्ड्स के तर्ज पर शुरू हुआ ‘Rashtriya Vigyan Puraskar’, यहां देखें अवार्ड्स की सभी कैटेगरी

Categories: Trends
Source: tiengtrunghaato.edu.vn

Rate this post

Leave a Comment