World Cup 2023: अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में Rohit Sharma द्वारा तोड़े गए रिकॉर्ड की लिस्ट

विश्व कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार शतक जड़ते हुए क्रिकेट इतिहास के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. रोहित के शानदार शतक की बदौलत भारत ने यह मैच 8 विकेट से जीत लिया. 

हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए है साथ ही रोहित विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय भी बन गए है. बता दें कि यह रोहित का तीसरा विश्व कप है. 

रोहित ने खेली मैराथन पारी:

रोहित शर्मा ने महज 63 गेंदों में अपना शतक पूरा किया जो विश्व कप में बनाया गया किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज शतक है. इस मामले में रोहित ने पूर्व भारतीय दिग्गज कप्तान कपिल देव को पीछे छोड़ा. अपनी पारी के दौरान रोहित ने 16 चौके और 5 शानदार छक्के जड़े. 

इसे भी पढ़ें: ICC World Cup points Table 2023: अपडेटेड पॉइंट्स टेबल यहां देखें

सचिन तेंदुलकर को छोड़ा पीछे:

रोहित शर्मा ने वनडे विश्व कप में सर्वाधिक शतक लगाने का नया रिकॉर्ड बना दिया है. इस मामले में उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है. अभी तक विश्व कप में दोनों खिलाड़ियों के नाम 6-6 शतक दर्ज थे. रोहित शर्मा के नाम अब 7 शतक हो गए है. 

Topping The Charts! 🔝

Most Hundreds (7️⃣) in ODI World Cups 🤝 Rohit Sharma

See also  IIT Delhi's 54th Convocation Set to Award Degrees to 2,350 Graduating Students

Take a bow! 🙌 #CWC23 | #TeamIndia | #INDvAFG | #MeninBlue pic.twitter.com/VlkIlXCwvA

— BCCI (@BCCI)
October 11, 2023

गेल को भी छोड़ा पीछे:

रोहित शर्मा ने क्रिकेट इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है, इससे पहले यह रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था. वेस्टइंडीज के पावरहाउस क्रिस गेल ने अपने इंटरनेशनल करियर में 551 पारियों में 553 छक्के जड़े है. वहीं रोहित ने महज 473 पारियों में 556 छक्के जड़ दिए है. रोहित वनडे में शाहिद अफरीदी और गेल के बाद तीसरे स्थान पर हैं, लेकिन T20I में 140 पारियों में 182 छक्कों के साथ सबसे आगे हैं. 

इसके साथ ही रोहित शर्मा ने विश्व कप में सबसे तेज 1000 रन पूरे करने के मामले में महान सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है. रोहित ने 19 पारियों में इस आंकड़े को छू कर डेविड वार्नर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. 

इसे भी पढ़ें: 

ICC Cricket World Cup में अब तक के सर्वोच्च टीम स्कोर कौन से है? जानें

वर्ल्ड कप शेड्यूल, वेन्यू, मैच विजेता सहित जानें सब कुछ

रोहित शर्मा द्वारा तोड़े गए रिकॉर्ड की लिस्ट:

 

1अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के     556
2वनडे विश्व कप इतिहास में सर्वाधिक शतक    7
3एकदिवसीय विश्व कप मैच में किसी भारतीय द्वारा सबसे तेज़ शतक    63 गेंदें
4एकदिवसीय विश्व कप में संयुक्त रूप से सबसे तेज 1,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज   19 पारी  
5एकदिवसीय विश्व कप रन चेज़ में किसी भारतीय द्वारा उच्चतम स्कोर   131   
6वनडे विश्व कप इतिहास में किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक छक्के    28 
7सफल रन चेज करते हुए सर्वाधिक वनडे विश्व कप शतक     3
8एकदिवसीय विश्व कप में शतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान 36 साल और 164 दिन
9सर्वाधिक कैलेंडर वर्षों में 50 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय छक्के लगाने का रिकॉर्ड      4 (2017, 2018, 2019, 2023) 
See also  Telangana Founding Date 2023: Dates, History, Meaning, Facts and More

इसे भी पढ़ें: 

ICC ODI World Cup में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ी कौन है? जानें

ICC ODI World Cup में अब तक का सबसे कम टीम स्कोर कौन से है? जानें

         

Categories: Trends
Source: tiengtrunghaato.edu.vn

Rate this post

Leave a Comment